छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, कोई हताहत नहीं

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 13 Aug 2023 05:53 PM
छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, कोई हताहत नहीं
ऑडियो सुनें

पेंड्रा. छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) और कोरबा जिले के सीमावर्ती इलाकों में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के झटकों के कारण जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं मिली है.

मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने कहा, ”आज (रविवार) सुबह लगभग नौ बजकर नौ मिनट पर पेंड्रा शहर और आसपास के इलाकों में 3.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र कोरबा और जीपीएम जिलों की सीमा पर चंदौती गांव में पृथ्वी की सतह से पांच किलोमीटर की गहराई में था.” उन्होंने बताया कि यह हल्की श्रेणी का भूकंप था जिससे कोई बड़ी तबाही नहीं हुई, लेकिन इसका केंद्र मात्र पांच किलोमीटर गहराई में था, इसलिए भूकंप के केंद्र से 20 किलोमीटर के दायरे में स्थित मकानों को नुकसान हो सकता है.

राज्य के अधिकारियों ने बताया कि जीपीएम और कोरबा जिले के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए लेकिन जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई सूचना नहीं मिली है. उन्होंने बताया कि स्थानीय अधिकारियों को स्थिति की निगरानी करने और यदि कोई क्षति हुई है तो उसकी जानकारी देने का निर्देश दिया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu