जम्मू-कश्मीर के रियासी में एक आतंकवादी का शव मिला

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 18 Aug 2023 12:15 PM
जम्मू-कश्मीर के रियासी में एक आतंकवादी का शव मिला
ऑडियो सुनें

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में इस महीने की शुरुआत में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में घायल हुआ एक आतंकवादी शुक्रवार को मृत पाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पांच अगस्त को रियासी जिले के खवास इलाके में हुई गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि एक अन्य घायल हो गया था। मुठभेड़ के बाद घायल आतंकी का पता नहीं चल सका।

जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिदेशक मुकेश ंिसह ने बताया कि खवास में मुठभेड़ में घायल हुए आतंकवादी का शव विशेष संचालन समूह (एसओजी) को रियासी के ढाकीकोट इलाके में मिला। ंिसह ने कहा कि घटनास्थल पर कुछ ग्रेनेड और मैगजीन भी मिली हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav