‘घृणा से प्रेरित हिंसा’ के खिलाफ कार्रवाई की जरूरत: बाइडन

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 29 Aug 2023 01:39 PM
‘घृणा से प्रेरित हिंसा’ के खिलाफ कार्रवाई की जरूरत: बाइडन
ऑडियो सुनें

वाशिंगटन: फ्लोरिडा के एक स्टोर में एक श्वेत व्यक्ति द्वारा गोलीबारी कर तीन लोगों की हत्या करने और फिर स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या करने की घटना के मद्देनजर, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को कहा कि ‘‘घृणा से प्रेरित’’ इस प्रकार की हिंसा को समाप्त करने के लिए कदम उठाने की आवश्यकता है।

बाइडन ने कहा, ‘‘हम नफरत को हावी नहीं होने दे सकते, लेकिन यह बढ़ रही है। यह कम नहीं हो रही।’’ उन्होंने ‘मार्च आॅन वांिशगटन’ की 60वीं वर्षगांठ पर नागरिक अधिकार समर्थकों और अफ्रीकी-अमेरिकी नागरिक अधिकारों के संघर्ष के प्रमुख नेता मार्टिन लूथर ंिकग जूनियर के बच्चों से मुलाकात के दौरान यह कहा। अमेरिका में 28 अगस्त 1963 को अफ्रीकी-अमेरिकियों के नागरिक एवं आर्थिक अधिकारों की रक्षा के लिए वांिशगटन में मार्च निकाला गया था, जिसे ‘मार्च आॅन वॉंिशगटन’ के नाम से जाना जाता है।

बाइडन ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि चुप्पी मिलीभगत के समान है और हम सभी ने कई बार यह कहा है। हम चुप नहीं रहेंगे और इसलिए हमें घृणा से प्रेरित इस ंिहसा के खिलाफ कदम उठाना होगा।’’ फ्लोरिडा में जैकसनविले के एक स्टोर में शनिवार को एक श्वेत व्यक्ति ने गोलीबारी कर तीन अश्वेत लोगों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली थी। स्थानीय शेरिफ ने इस हमले को ‘‘नस्लवाद से प्रेरित’’ बताया था।

यह पूछे जाने पर कि वह इस नफरत को कैसे रोकेंगे, बाइडन ने कहा, ‘‘अमेरिकी लोगों से सीधे बात करके… क्योंकि मुझे लगता है कि अधिकतर अमेरिकी मेरी बात से सहमत हैं, लेकिन हमें यह समझना होगा कि यह गंभीर मसला है।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav