राहुल एशिया कप के पहले दो मैच के लिए उपलब्ध नहीं, विश्व कप को लेकर उठे सवाल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 29 Aug 2023 08:45 PM
राहुल एशिया कप के पहले दो मैच के लिए उपलब्ध नहीं, विश्व कप को लेकर उठे सवाल
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. केएल राहुल चोट के कारण आगामी एशिया कप के पहले दो मैचों से बाहर हो गये हैं जिससे भारतीय टीम में उनकी वापसी में देरी होने के साथ पांच अक्टूबर से शुरू होने वाले विश्व कप के लिए उनकी मौजूदगी पर सवाल भी उठ रहे हैं. भारतीय टीम एशिया कप के शुरुआती मुकाबले में दो सितंबर को पाकिस्तान और उसके बाद चार सितंबर को नेपाल से भिड़ेगी. राहुल इन दोनों मैचों में टीम का हिस्सा नहीं होंगे. वह टूर्नामेंट के ‘सुपर फोर’ चरण में टीम से जुड़ेंगे.

राहुल की यह चोट उनकी जांघ की पिछली चोट से संबंधित नहीं है. राहुल जांघ की चोट के कारण पिछले कई महीनों से खेल से दूर हैं.
उन्हें जांघ से चोट से उबरने के बाद बुधवार से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर शामिल किया गया था.

द्रविड़ ने एशिया कप के लिए रवानगी से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा, ”केएल ने हमारे साथ अच्छा सप्ताह बिताया है. वह अच्छा खेल रहा है, वास्तव में अच्छी प्रगति कर रहा है. वह हालांकि कैंडी चरण की यात्रा के पहले भाग के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा.” कोच ने कहा कि राहुल एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) में ही रुकेंगे और टूर्नामेंट में उनकी भागीदारी पर चार सितंबर को फैसला किया जाएगा.

द्रविड़ ने कहा, ” जब हम यहां से रवाना होंगे तब अगले कुछ दिनों तक एनसीए उनकी देखभाल करेगा. हम चार सितंबर को फिर से उसका आकलन करेंगे. लेकिन संकेत अच्छे दिख रहे हैं. वह पहले दो मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे.” भारतीय क्रिकेट बोर्ड को पांच सितंबर तक विश्व कप के लिए आईसीसी को 15 खिलाड़ियों की सूची सौंपनी है. इस टीम में 27 सितंबर तक बदलाव किया जा सकता है.

राहुल की अनुपस्थिति में ईशान किशन के विकेटकीपर की भूमिका निभाने की संभावना है. संजू सैमसन रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर श्रीलंका जायेंगे लेकिन वह तकनीकी रूप से 17 सदस्यीय टीम का हिस्सा नहीं हैं. किशन को बल्लेबाजी क्रम में कहां मौका मिलेगा यह देखना दिलचस्प होगा.

द्रविड़ ने कहा, ” हमारे लिए यह महज दो मैचों की बात है. केएल अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है. हम विश्व कप से पहले अतिरिक्त सावधानी बरताना चाहते हैं. वह अगले कुछ दिनों में मैच जैसी परिस्थितियों में अभ्यास करेगा.” उन्होंने कहा, ” हम उम्मीद कर रहे है कि वह सिर्फ दो मैचों में टीम का हिस्सा नहीं होगा और वह बाद के मैचों में वापसी कर लेगा. हमें इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में भी भाग लेना है.”

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  2. 2 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  3. 3 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़
  4. 4 Sexual harassment भारत के गोल्ड मेडलिस्ट की करतूत! यौन उत्पीड़न के आरोप में जापान से डिपोर्ट करके भारत भेजा गया, जानिए कौन है यह खिलाड़ी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu