‘गदर 2’ शानदार प्रदर्शन कर रही है, थियेटर में फिल्म देखने वालों की वापसी उत्साहजनक : विकी कौशल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 30 Aug 2023 08:20 PM
‘गदर 2’ शानदार प्रदर्शन कर रही है, थियेटर में फिल्म देखने वालों की वापसी उत्साहजनक : विकी कौशल
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता विक्की कौशल ने बुधवार को कहा कि वह ‘गदर 2’ सहित हिंदी फिल्मों की बॉक्स-ऑफिस सफलता से बहुत खुश हैं और सिनेमाघरों में फिल्म देखने वालों की वापसी उत्साहजनक है. अभिनेता की पिछली रिलीज रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी प्रतिक्रिया मिली और उसने दुनिया भर में 110 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की.

बड़े पर्दे पर 11 अगस्त को आई अभिनेता सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 430 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. इसी तरह ‘ओएमजी 2’, आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल 2’ और करन जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने भी सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन किया है.

कौशल ने अपनी आगामी फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ के प्रचार के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में संवाददाताओं से कहा, “तब से यह हमारे फिल्म उद्योग के लिए अच्छा दौर रहा है, जहां हर फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों में वापस ला रही है, यह लोगों का मनोरंजन कर रही है, यह दर्शकों को भावुक कर रही है. जैसे, ‘गदर 2’ जो कर रही है वह अविश्वसनीय है. यह देखकर अच्छा लगता है कि हर फिल्म को लोग पसंद कर रहे है.” अभिनेता ने उम्मीद जताई कि ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ में भी यह लय बरकरार रहेगी. उन्होंने कहा, “मैं प्रार्थना करता हूं कि इस फिल्म को और भी अधिक प्यार मिले, यह एक पारिवारिक फिल्म भी है और यह ऐसी चीज है जिसका हम आनंद उठा सकते हैं तथा अपने परिवार के साथ जश्न मना सकते हैं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu