हम ‘मित्र परिवारवाद’ के खिलाफ लड़ेंगे: उद्धव ठाकरे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 01 Sep 2023 08:06 PM
हम ‘मित्र परिवारवाद’ के खिलाफ लड़ेंगे: उद्धव ठाकरे
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि विपक्षी दल सरकार की तानाशाही और ‘मित्र परिवारवाद’ के खिलाफ लड़ेंगे. विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक के बाद ठाकरे ने कहा, ”आज गठबंधन की तीसरी बैठक हुई. दिन ब दिन ‘इंडिया’ मजबूत होता जा रहा है. ” उन्होंने कहा, ” हमने तय किया है कि तानाशाही के खिलाफ लड़ेंगे. हम जुमलेबाजी और भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं. हम ‘मित्र परिवारवाद’ के खिलाफ लड़ेंगे.”

ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा, ”नारा दिया गया था कि ‘सबका साथ, सबका विकास.’ लेकिन जिन लोगों ने साथ दिया, उनको लात और मित्रों का साथ है. हम यह ‘मित्र परिवारवाद’ चलने नहीं देंगे.” उन्होंने कहा, ”हम कहना चाहते हैं कि डरिए मत. भयमुक्त भारत के लिए सब एकजुट हैं.”

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ” यह गठबंधन कुछ दलों का नहीं, बल्कि 140 करोड़ जनता का गठबंधन है.” केजरीवाल ने अडाणी समूह से जुड़े मामले का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि पूरी केंद्र सरकार सिर्फ एक आदमी के लिए काम कर रही है. उन्होंने यह दावा भी किया कि केंद्र की मौजूदा सरकार सबसे भ्रष्ट और अहंकारी सरकार है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu