मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी का किया आत्मीय स्वागत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 02 Sep 2023 02:54 PM
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी का किया आत्मीय स्वागत…
ऑडियो सुनें

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सांसद राहुल गांधी का राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पहुंचने पर पुष्पगुच्छ से किया आत्मीय स्वागत। सांसद राहुल गांधी राजधानी रायपुर में आयोजित राजीव युवा मितान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से सवा तीन लाख से अधिक युवा छत्तीसगढ़ में रचनात्मक गतिविधियों का कार्य कर रहे हैं। इनकी कड़ी मेहनत से गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का संकल्प पूरा करने की दिशा में तेज प्रगति हो रही है।

जिसके बाद राहुल गांधी नवा रायपुर के मेला ग्राउंड में होने वाले राजीव युवा मितान किसान सम्मेलन स्थल पहुंचे है। कार्यक्रम में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के साथ सीनियर ऑब्जर्वर प्रीतम सिंह, सह प्रभारी विजय जांगिड़ समेत कई नेता मौजूद है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav