राजीव युवा मितान सम्मेलन को राहुल गांधी कर रहे संबोधित, देखें LIVE…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 02 Sep 2023 03:18 PM
राजीव युवा मितान सम्मेलन को राहुल गांधी कर रहे संबोधित, देखें LIVE…
ऑडियो सुनें

रायपुर: नवा रायपुर में आयोजित राजीव युवा मितान सम्मेलन को राहुल गांधी संबोधित कर रहे है. सभा में उत्साह से भरे युवाओं ने उनका जोरदार अभिवादन किया।राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से सवा तीन लाख से अधिक युवा छत्तीसगढ़ में रचनात्मक गतिविधियों का कार्य कर रहे हैं। इनकी कड़ी मेहनत से गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का संकल्प पूरा करने की दिशा में तेज प्रगति हो रही है।

https://youtu.be/7xdwgrAGSNU

युवा ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने तथा गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करने में उनका सहयोग लेने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह योजना आरंभ की। अब तक 13 हजार 242 राजीव युवा मितान क्लब गठित किये जा चुके हैं।

रचनात्मक कार्यों के लिए इन क्लबों को अब तक 132 करोड़ रुपए की राशि दी जा चुकी है। इनके माध्यम से क्लब के सदस्य सांस्कृतिक, खेलकूद के कार्यक्रमों के साथ ही जनजागरण के कार्यक्रमों के माध्यम से बड़े पैमाने पर रचनात्मक कार्य कर रहे हैं। अब तक ऐसे 2 लाख आयोजन क्लब द्वारा हो चुके हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav