बच्ची के साथ हैवानियत, रिश्ते में भाई लगने वाले 6 युवकों ने किया गैंगरेप…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 07 Sep 2023 03:14 PM
बच्ची के साथ हैवानियत, रिश्ते में भाई लगने वाले 6 युवकों ने किया गैंगरेप…
ऑडियो सुनें

गुरुग्राम: सोहना में बच्ची के साथ हैवानियत की घटना सामने आई है। रिश्ते में भाई लगने वाले 6 युवकों ने बुधवार अल-सुबह 14 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप किया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तीन नामजद सहित छह युवकों पर सोहना सिटी थाने में आईपीसी की धारा 363 और पॉक्सो ऐक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। गैंगरेप करने वालों में से दो युवकों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था, ताकि उसकी पहचान न हो। अभी किशोरी की हालत सामान्य है और उसका मेडिकल करवाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार सोहना सिटी थाना क्षेत्र में स्थित गांव में 14 वर्षीय छात्रा के परिजन रिश्तेदारी में गए हुए थे। छात्रा अपने घर पर छोटे भाई-बहन के साथ अकेली थी। इस बीच छात्रा का चाचा सुबह चार बजे अपने भाई के घर बच्चों को देखने पहुंचा, तो नाबालिग छात्रा घर से लापता मिली। काफी तलाशने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो वह घर वापस पहुंचा।

जैसे ही वह घर पहुंचा तो उसने देखा कि सामने निर्माणाधीन वाले घर का गेट खुला हुआ है। उसमें से कुछ लड़के भागते हुए निकले। उसी दौरान उनके भाई की बेटी भी रोती-बिलखती उस घर से निकली। किशोरी ने बताया कि पांच युवक उसे घर से जबरदस्ती उठा लिया और सामने वाले घर में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपियों ने उसे मुंह में कपड़ा भी ठूंस दिया था।

इस घटना के बाद पीड़िता को सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। गैंगरेप की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और अस्पताल पहुंच मामले की तफ्तीश शुरू कर दी। डीसीपी दक्षिण सिद्धांत जैन ने कहा कि गैंगरेप की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी भी होगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav