भरोसे का सम्मेलन का आयोजन 8 सितम्बर को ग्राम ठेकवा में

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 07 Sep 2023 07:02 PM
भरोसे का सम्मेलन का आयोजन 8 सितम्बर को ग्राम ठेकवा में
ऑडियो सुनें

रायपुर. भरोसे का सम्मेलन राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम ठेकवा में 8 सितम्बर 2023 को भरोसे का सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे. इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार सुकुमारी शैलजा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव उपस्थित रहेंगे.

इस अवसर पर मंत्री अमरजीत भगत, सांसद बस्तर दीपक बैज तथा मंत्री ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर, गुरू रूद्र कुमार, डॉ. शिवकुमार डहरिया, कवासी लखमा, मोहन मरकाम, जयसिंह अग्रवाल, उमेश पटेल, अनिला भेडिय़ा, पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक राजनांदगांव डॉ. रमन सिंह, सांसद संसदीय क्षेत्र राजनांदगांव संतोष पाण्डेय, संसदीय सचिव व विधायक मोहला-मानपुर इन्द्रशाह मंडावी, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण व विधायक डोंगरगांव दलेश्वर साहू, अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण व विधायक डोंगरगढ़ भुनेश्वर शोभाराम बघेल, विधायक खुज्जी छन्नी चन्दू साहू तथा विधायक खैरागढ़ यशोदा निलाम्बर वर्मा उपस्थित रहेंगे.

साथ ही भरोसे का सम्मेलन में अध्यक्ष जिला पंचायत गीता घासी साहू, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम धनेश पाटिला, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग जितेन्द्र उदय मुदलियार, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग तेजकुंवर नेताम, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव नवाज खान, अध्यक्ष रानी सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा न्यास विवेक वासनिक, अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव प्रतिक्षा सूर्यकांत भंडारी, सरपंच ग्राम पंचायत ठेकवा गुंजा साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों की भी उपस्थिति रहेगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu