पुराने संसद भवन से विदा लेने से पहले सांसदों ने खिचावाई सामूहिक तस्वीर

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 19 Sep 2023 03:51 PM
पुराने संसद भवन से विदा लेने से पहले सांसदों ने खिचावाई सामूहिक तस्वीर
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: रंग-बिरंगे परिधान पहने राज्यसभा और लोकसभा के सदस्यों ने संसदीय कार्यवाही के नये संसद भवन में स्थानांतरित होने से कुछ घंटे पहले पुराने संसद भवन में मंगलवार को सामूहिक तस्वीर ंिखचवाई। इस दौरान उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ पुराने संसद भवन के भीतरी प्रांगण में पहली पंक्ति में बैठे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ ंिसह, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, समाजवादी पार्टी (सपा) के लोकसभा सदस्य 93 वर्षीय शफीक-उर-रहमान बर्क, अनुभवी नेता शरद पवार (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी), फारूक अब्दुल्ला (नेशनल कॉन्फ्रेंस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा भी पहली पंक्ति में बैठे नेताओं में शामिल थे।

महिला सदस्य रंग-बिरंगी साड़ियां पहनकर पुराने संसद भवन पहुंचीं, जबकि अधिकतर पुरुष सांसद कुर्ता-पायजामा और अलग-अलग रंगों के ‘वेस्ट-कोट’ पहने नजर आए। सुबह शुरुआती सत्र में भाजपा नेता एवं राज्यसभा सदस्य नरहरि अमीन के बेहोश हो जाने से ंिचताजनक स्थिति पैदा हो गई थी। शाह, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और कुछ अन्य नेता अमीन की तरफ दौड़े। अधिकारियों को 68 वर्षीय अमीन को पानी पिलाते देखा गया। बाद में अमीन भी सामूहिक तस्वीर ंिखचवाने पहुंचे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मनीष तिवारी के साथ दूसरी पंक्ति में खड़े देखा गया। तस्वीर ंिखचवाने के दौरान राज्यसभा और लोकसभा के कुछ सदस्यों को फर्श पर बैठे देखा गया। इसके बाद राज्यसभा के सदस्यों और फिर लोकसभा के सदस्यों ने सामूहिक तस्वीरें ंिखचवाईं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav