रायपुर में गणेशोत्सव की धूम, गणपति बप्पा को स्वर्ण रत्न जड़ित मुकुट पहनाया गया…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 20 Sep 2023 01:09 PM
रायपुर में गणेशोत्सव की धूम, गणपति बप्पा को स्वर्ण रत्न जड़ित मुकुट पहनाया गया…
ऑडियो सुनें

रायपुर: राजधानी रायपुर में गणेशोत्सव बड़े धूम धाम से मनाया जाता है. गोलबाजार का गणेशोत्सव पूरे प्रदेश में प्रसिद्ध है. यहां गणेश प्रतिमा पर सजा लाखों का सोने का मुकुट आकर्षण का केंद्र है. इस पंडाल में गणपति बप्पा को सोने की मुकुट के साथ सजाया गया है. बप्पा को 700 ग्राम सोने और रत्नों से जड़े हुए मुकुट को पहनाया गया है. जिसकी कीमत वर्तमान बाजार भाव के अनुसार 35 लाख रुपये है.

जिस स्थल पर बप्पा विराजमान हैं, वहां तक जाने वाले हर मार्ग पर सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति हनुमान मंदिर गोलबाजार के द्वारा इस गणेशोत्सव का आयोजन किया गया है.

बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति हनुमान मंदिर गोलबाजार में देर शाम गणेश भगवान को स्वर्ण रत्न जड़ित मुकुट की शोभा यात्रा निकाली गई. जिसमें भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सिर पर मुकुट लेकर शोभायात्रा में पैदल चले. फिर भगवान गणेश को मुकुट पहनाकर आरती की.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav