दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में खुद को गोली मारने वाले युवक की मौत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 23 Sep 2023 01:30 PM
दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में खुद को गोली मारने वाले युवक की मौत…
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में कथित तौर पर अपने निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) के हथियार से कुछ दिन पहले खुद को गोली मारने वाले 28 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने बताया कि संबंधित युवक राजनीतिक रूप से सक्रिय था और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़ा था। उन्होंने कहा कि बुधवार को सूचना मिली कि ग्रेटर कैलाश-1 निवासी करण बंका अपने स्रानघर में फिसल गए और उनके सिर में चोट लग गई जिन्हें साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अधिकारी ने बताया कि जब पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि युवक को गोली लगी है। उन्होंने कहा कि युवक ने स्रानघर में खुद को गोली मार ली। चौधरी ने बताया कि बंका के पिता ने उन्हें स्रानघर में पड़ा देखा और अस्पताल ले गए। अधिकारी ने कहा कि युवक की दाहिनी कनपटी पर गोली लगने तथा बाईं ओर गोली बाहर निकलने के निशान थे।

अधिकारी के अनुसार, बंका ने एक निजी सुरक्षा अधिकारी को काम पर रखा था। जिस हथियार से गोली मारी गई वह लाइसेंसी था और उनके पीएसओ दिनेश का था। गोली लगने के कारण शुक्रवार शाम को युवक ने दम तोड़ दिया।

चौधरी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि अब तक की पूछताछ से पता चला है कि बंका को पैसों की जरूरत थी और उन्होंने अपने परिचितों को अपने साथ पैसे निवेश करने की पेशकश की थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav