एक दूसरे के हुए परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, शेयर की शादी की तस्वीरें…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 25 Sep 2023 01:36 PM
एक दूसरे के हुए परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, शेयर की शादी की तस्वीरें…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तस्वीरें फाइनली सामने आ गई हैं। कपल ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन तस्वीरों को शेयर किया है। परिणीति चोपड़ा ने दुल्हन की एंट्री से लेकर फेरों और जयमाला तक की तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “ब्रेकफास्ट टेबल पर पहली बातचीत से ही हमारे दिलों को पता था। लंबे वक्त से इस पल का इंतजार था। फाइनली मिस्टर और मिसेज बनकर बहुत अविभूत हैं।

परिणीति चोपड़ा ने लिखा, “एक दूसरे के बिना शायद जी ही नहीं पाते। हमारी हमेशा के लिए हो रही एक नई शुरुआत।” परिणीति चोपड़ा की शादी में बहन प्रियंका के आने का फैंस ने काफी इंतजार किया था लेकिन वो नहीं पहुंची थीं, अब शादी के बाद जब तस्वीरें आई हैं तो प्रियंका ने इस पोस्ट पर हर्ट और इमोशनल होने वाले इमोजी बनाकर लिखा, “मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम दोनों के साथ है।” निम्रत कौर ने कमेंट किया- हमेशा खुश रहो, ईश्वर का आशीर्वाद बना रहे।

मालूम हो कि लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहे राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी रविवार 24 सितंबर को उदयपुर के होटल ‘द लीला पैलेस’ में हुई थी। देर रात तक फैंस तस्वीरों का इंतजार करते रहे लेकिन राघव और परिणीति ने सोमवार सुबह अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में राघव और परिणीति सिल्वर और व्हाइट कलर के आउटफिट में हैं जिसकी झलक पहले ही सोशल मीडिया पर लीक हो गई थी। इन तस्वीरों पर मिनटों में बेहिसाब लाइक्स आ गए हैं।

तस्वीरों की बात करें तो पहली फोटो में राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा एक दूसरे का हाथ थामकर फूलों से सजे गलियारे के बीच से गुजरते दिख रहे हैं। दूसरी फोटो जयमाला की है जिसमें राघव और परिणीति एक दूसरे को जयमाला पहना रहे हैं। तीसरी तस्वीर में दोनों फेरे लेते दिख रहे हैं जिसमें परिणीति आगे चल रही हैं। चौथी तस्वीर में राघव अपनी पत्नी के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं और इसी तरह आगे दुल्हन की एंट्री से लेकर दोनों के खिलखिलाते चेहरों की तस्वीरें इस पोस्ट में कपल ने शेयर की हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav