अमित शाह पहुंचे रायपुर, जेपी नड्डा और बीएल संतोष साथ में हैं मौजूद…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 28 Sep 2023 02:28 PM
अमित शाह पहुंचे रायपुर, जेपी नड्डा और बीएल संतोष साथ में हैं मौजूद…
ऑडियो सुनें

रायपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रायपुर पहुंचे गए हैं. उनके साथ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी मौजूद हैं. गृह मंत्री एयरपोर्ट से सीधे भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के लिए रवाना हुए, जहां प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे.

बता दें कि अमित शाह प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश भाजपा के आला नेताओं के साथ वे लगातार पांच घंटे तक मंथन बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान वे चुनाव के लिहाज से आगामी रणनीति तय करेंगे। साथ ही घोषणा पत्र के ड्राफ्ट और कुछ सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर भी चर्चा किए जाने के संकेत हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav