ओडिशा में रेल पटरियों की मरम्मत की वजह से 10 ट्रेनें रद्द…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 09 Oct 2023 02:34 PM
ओडिशा में रेल पटरियों की मरम्मत की वजह से 10 ट्रेनें रद्द…
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर: ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीओआर) ने ओडिशा में बालासोर के समीप रेल पटरियों की मरम्मत के लिए सोमवार को 10 ट्रेनें रद्द करने और चार ट्रेनों को गंतव्य से पहले ही समाप्त करने की घोषणा की। ईसीओआर ने एक बयान में कहा कि हाल ही में हुई लगातार बारिश के परिणामस्वरूप बालासोर और हल्दीपाडा रेलवे स्टेशन के बीच एक खंड पर पटरियों को नुकसान पहुंचा। बयान के मुताबिक, मरम्मत कार्य के मद्देनजर 10 ट्रेनों को रद्द किया गया है।

ईसीओआर ने बताया कि रद्द की गई ट्रेनों में बालासोर-भद्रक स्पेशल, भद्रक-बालासोर स्पेशल, खड़गपुर-जाजपुर-क्योंझर रोड एक्सप्रेस, जाजपुर क्योंझर रोड-खड़गपुर एक्सप्रेस, खड़गपुर-खुर्दा रोड एक्सप्रेस, खुर्दा रोड-खड़गपुर एक्सप्रेस, खड़गपुर-बालासोर स्पेशल, बालासोर-खड़गपुर स्पेशल, हावड़ा-भद्रक एक्सप्रेस और भद्रक-हावड़ा एक्सप्रेस शामिल हैं।

बयान के मुताबिक, ठीक इसी तरह चार ट्रेनों पुरी-जलेश्वर स्पेशल, जलेश्वर-पुरी स्पेशल, भुवनेश्वर-बालासोर स्पेशल और बालासोर-भुवनेश्वर स्पेशल को गंतव्य से पहले ही खत्म कर दिया गया। ईसीओआर ने बताया कि ये ट्रेनें भद्रक स्टेशन तक और यहीं से बनकर चलेंगी। बयान के मुताबिक, भद्रक और जलेश्वर/बालासोर के बीच सेवा भी रद्द रहेगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav