मैं भोजन के बाद कैंडी क्रश खेलता हूँ: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 11 Oct 2023 04:45 PM
मैं भोजन के बाद कैंडी क्रश खेलता हूँ: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
ऑडियो सुनें

रायपुर: Candy Crush वाला वीडियो सामने आने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने कहा, मैं कोई तनाव नहीं लेता हूँ. मैं भोजन के बाद Candy Crush खेलता हूँ. कल महाराज साहब @TS_SinghDeoजी के घर भोजन के ठीक बाद हम मीटिंग में गए. मीटिंग शुरू होने से पहले कार से ही मेरा गेम Continue था.

दरअसल, भाजपा के कैंडी क्रश खेलते हुए फोटो को ट्वीट किए जाने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर गेड़ी, गिल्ली-डंडा के साथ ‘कैंडी क्रश’ को भी अपना शगल बताते हुए ट्वीट किया था. इस पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बिना कोई समय गंवाए ट्वीट कर कर कहा कि भूपेश जी पांच साल से आप छत्तीसगढ़ के साथ “खेल” ही तो रहे हैं. कभी लैंड स्केम गेम, कभी कोल स्केम गेम, कभी सेंड स्केम गेम, कभी लिकर स्केम गेम. अब आचार संहिता लगी है, तो स्कैम गेम तो खेल नहीं सकते तो कैंडी क्रश ही खेल रहे हैं.

वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंग्रेजी में ट्वीट कर रमन सिंह पर निशाना साधते हुए लिखा कि हाऊ क्यूट डॉक्टर साहब! कैसे कर लेते है आप यह सब? कोई टॉनिक वगैरह लेते हैं क्या? विथ फैमिली एण्ड एक्सटेंडेंड फैमिली (परिवार और विस्तृत परिवार के साथ) 15 साल तक कमीशनखोरी का कॉमनवेल्थ खेलने वाले अब ऐसी बातें करेंगे? डोंट वरी! आई एम क्रशिंग ओनली कैंडी, बट पब्लिक इज गोइंग टू क्रश कमीशनखोर्स अगेन.. (चिंता मत किजिए! मैं केवल कैंडी को ही क्रश कर रहा हैं, लेकिन जनता कमीशनखोरों को क्रश (नष्ट) करेगी.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  2. 2 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  3. 3 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  4. 4 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav