जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में जंगली भालू के हमले में पिता-पुत्र घायल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 13 Oct 2023 03:42 PM
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में जंगली भालू के हमले में पिता-पुत्र घायल
ऑडियो सुनें

जम्मू: जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में शुक्रवार को जंगली भालू के हमले में एक व्यक्ति और उसका बेटा घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुरनकोट के हरदी इलाके में उस वक्त हुई जब घास काट रहे पिता-पुत्र पर भालू ने हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाया। दोनों को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav