आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की धमाकेदार जीत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 14 Oct 2023 08:18 PM
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की धमाकेदार जीत…
ऑडियो सुनें

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने एक बार फिर पाकिस्तान की टीम को धूल चटाया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए 2023 विश्व कप मुकाबले में टीम इंडिया ने बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम को एकतरफा मुकाबले में हराया. भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और पाकिस्तान की टीम महज 191 रन पर ढेर हो गई. लक्ष्य का पीछा करते हुए 30.3 ओवर में ही 3 विकेट गंवाकर जीत हासिल करते हुए अंक तालिका में टॉप पोजिशन हासिल कर लिया.

रोहित ने टॉस जीतने के बाद कहा कि ओस बड़ा फैक्टर हो सकता है और इसे ध्यान में रखते हुए हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं. ईशान की जगह शुभमन गिल वापस आ गए हैं. ईशान का नहीं खेलना दुर्भाग्यपूर्ण है. गिल पिछले एक साल से हमारे लिए विशेष खिलाड़ी रहे हैं, खासकर इस मैदान पर और हम चाहते थे कि वो इस मैच में खेलें.

बाबर आजम ने टॉस के बाद कहा कि हम भी यहां पहले बॉलिंग करना चाहते थे. हमने दो मैच जीते हैं. मोमेंटम अच्छा है और हमारा विश्वास भी बढ़ा हुआ है. इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है. ये विश्व कप में भारत और पाकिस्तान की 8वीं टक्कर है. इससे पहले, सभी सातों मैच भारत ने जीते हैं. इस मैच के लिए स्टेडियम में 1 लाख से अधिक दर्शक मौजूद रहेंगे.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 VIDEO भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद का एक्शन
  2. 2 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  3. 3 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  4. 4 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav