इंदौर की इमारत में भीषण आग, पांच लोगों की मौत, 11 घायल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 07 May 2022 11:57 AM
इंदौर की इमारत में भीषण आग, पांच लोगों की मौत, 11 घायल
ऑडियो सुनें

इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार तड़के तीन मंजिला एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विजय नगर पुलिस थाने के प्रभारी तहजीब काजी के मुताबिक, आग से प्रभावित रिहायशी इमारत से पांच लोगों को मृत अवस्था में बाहर निकाला गया, जबकि 11 अन्य को घायल हालत में अस्पताल भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि आग बिजली के मीटर में शॉर्ट र्सिकट के कारण लगी और इसने सबसे पहले इमारत की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को अपनी चपेट में लिया। काजी के अनुसार, अग्निकांड में जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से ज्यादातर की जान धुएं से दम घुटने के कारण गई। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav