महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 18 Oct 2023 07:46 PM
महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि त्योहारों के मौसम में महंगाई आसमान छू रही है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसे नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल रहे हैं. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने महंगाई से संबंधित कुछ खबरों का हवाला देते हुए यह दावा भी किया कि महंगाई के और बढ़ने की आशंका है.

रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”प्रधानमंत्री के आंकड़ों की तमाम कलाकारी के बावजूद हर दिन ‘मोदी-मेड’ महंगाई की ख़बरें सामने आ रही हैं. त्योहारी सीज.न में जिन चीज़ों की सबसे ज़्यादा ज़रूरत होती है, उनकी कीमतें आसमान छू रही हैं. महंगाई और बढ़ने की भी आशंका है.” उन्होंने कहा, ”प्रधानमंत्री अपने कार्यकाल में महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह से विफल रहे हैं. लोग अब उन्हें रिटायरमेंट देने वाले हैं. तभी देश के लोगों को महंगाई से राहत मिलेगी.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu