पुणे में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सहित दो व्यक्तियों को अस्पताल ले जाया गया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 19 Oct 2023 06:43 PM
पुणे में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सहित दो व्यक्तियों को अस्पताल ले जाया गया
ऑडियो सुनें

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक गांव के निकट बृहस्पतिवार की शाम एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि पश्चिम महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती तालुका में दुर्घटनाग्रस्त विमान के पायलट और विमान में सवार एक अन्य व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने हालांकि दोनों के संभावित चोटों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। पुलिस ने बताया कि विमान एक निजी उड़ान प्रशिक्षण अकादमी से संबंधित था।

बारामती पुलिस थाने के निरीक्षक प्रभाकर मोरे ने कहा, ‘‘एक प्रशिक्षण विमान (रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेंिनग एकेडमी से संबंधित) शाम लगभग पांच बजे बारामती तालुका अंतर्गत कटफल गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार पायलट और एक अन्य व्यक्ति, संभवत? सह-पायलट, को अस्पताल ले जाया गया है।’’ दुर्घटना का कारण तत्काल पता नहीं चल पाया है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav