प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री विपक्ष को दुश्मन समझते हैं: गहलोत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 19 Oct 2023 07:05 PM
प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री विपक्ष को दुश्मन समझते हैं: गहलोत
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर विपक्षी नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया और दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह विपक्ष को दुश्मन समझते हैं, लेकिन जनता उन्हें सही समय पर जवाब देगी।

गहलोत ने यह भी कहा कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग बंद करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को दखल देना चाहिए।
राजस्थान के मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर उस समय निशाना साधा है जब हाल ही में उनके एवं कांग्रेस के करीबी माने जाने वाले कुछ लोगों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों ने कार्रवाई की है। राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीटों पर 25 नवंबर को मतदान होना है।

गहलोत ने यहां संवाददाताओं से कहा कि देश में ऐसा कभी नहीं हुआ था कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद विपक्ष के नेताओं के खिलाफ छापेमारी की जाए। उन्होंने दावा किया, ‘‘आज देश में ईडी, आयकर, सीबीआई का राजनीत­कि इस्­तेमाल क­यिा जा रहा है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पूरे देश को इन एजेंस­यिों पर गर्व है, लेक­नि आज जो हो रहा है इससे इनकी विश्वसनीयता कम हो रही है।’’

गहलोत के अनुसार, वह इन तीनों केंद्रीय एजेंसियों के प्रमुखों से मिलकर अपनी भावनाओं से उन्हें अवगत कराना चाहते थे, लेकिन अब तक मुलाकात नहीं हो सकी। उन्होंने दावा किया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह विपक्ष को दुश्मन समझते हैं…देश देख रहा है। लोग सही समय पर जवाब देंगे।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का कहना था, ‘‘अगर ईमानदारी है तो प्रधानमंत्री को दखल देना चाहिए। अगर गृह मंत्री नहीं मान रहे हैं तो प्रधानमंत्री को दखल देना चाहिए।’’ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह भी किया कि वह देश में सामाजिक सुरक्षा का कानून बनाएं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav