भारत के 54वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ‘2018’ और ‘द वैक्सीन वार’ होगी प्रदर्शित

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 23 Oct 2023 07:31 PM
भारत के 54वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ‘2018’ और ‘द वैक्सीन वार’ होगी प्रदर्शित
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारत की ऑस्कर प्रविष्टि ‘2018-एवरीवन इज. ए हीरो’, ‘द केरल स्टोरी’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ आधिकारिक रूप से चयनित उन 25 फीचर फिल्मों और 20 गैर-फीचर फिल्मों में शामिल हैं, जिन्हें 54वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में भारतीय परिदृश्य (इंडियन पैनोरमा) 2023 के तहत प्रर्दिशत किया जाएगा.

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी), भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा आयोजित भारतीय परिदृश्य का उद्देश्य सिनेमाई और विषयगत उत्कृष्टता वाली फीचर और गैर-फीचर फिल्मों का चयन करना है.
यह चयन सिनेमा जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों द्वारा किया जाता है. फीचर फिल्मों के लिए 12 जूरी सदस्य हैं जबकि गैर-फीचर फिल्म श्रेणी की जूरी में छह सदस्य शामिल हैं.

फीचर फिल्म श्रेणी के तहत प्रर्दिशत होने वाली फिल्मों में ‘आरारिरारो’, ‘डीप फ्रिज’, ‘कांतारा’, ‘काथल’, ‘सना’, ‘वध’, ‘पोन्नियिन सेलवन-द्वितीय’, ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ और ‘गुलमोहर’ शामिल हैं. चयनित फिल्मों को 20 से 28 नवंबर तक गोवा में आयोजित होने वाले 54वें आईएफएफआई में प्रर्दिशत किया जाएगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu