उत्तर प्रदेश के पूर्व जदयू सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 01 Nov 2023 01:44 PM
उत्तर प्रदेश के पूर्व जदयू सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज
ऑडियो सुनें

जौनपुर: जनता दल (यूनाइटेड) (जद-यू) के राष्ट्रीय महासचिव एवं बाहुबली नेता पूर्व सांसद धनंजय सिंह और उनके 12 समर्थकों के खिलाफ गलत तरीके से भीड़ जुटाने और ध्वनि प्रदूषण फैलाने के आरोप में सदर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) कुलदीप गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर बाहुबली नेता एवं पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के मैदान से कलेक्ट्रेट कचहरी स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा तक ‘जन एकता’ रैली निकाली थी। रैली में बहुत भीड़ इकठ्ठा की गई थी।

साथ ही, लाउड स्पीकर का अवांछित प्रयोग किया गया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में शकर मण्डी चौकी प्रभारी कंचन पाण्डेय की शिकायत पर सांसद धनंजय सिंह और उनके समर्थकों के खिलाफ मंगलवार रात मामला दर्ज किया गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav