डेंगू होने के बाद अजीत पवार को बुखार, प्लेटलेट्स भी घटीं: चिकित्सक

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 01 Nov 2023 02:38 PM
डेंगू होने के बाद अजीत पवार को बुखार, प्लेटलेट्स भी घटीं: चिकित्सक
ऑडियो सुनें

मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार पिछले चार दिनों से डेंगू से पीड़ित होने के बाद बुखार और कमजोरी से ग्रस्त हैं और उन्हें आराम करने की जरूरत है। पवार के चिकित्सक ने यह जानकारी दी। अजित पवार गुट के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता सुनील तटकरे ने डॉ संजय कपोटे के साथ संवाददाताओं से कहा कि उपमुख्यमंत्री की प्लेटलेट्स और सफेद रक्त कोशिकाएं घट रही हैं।

कपोटे ने कहा, ‘‘वह पिछले तीन-चार दिनों से डेंगू से पीड़ित हैं। उन्हें बुखार तथा काफी कमजोरी है और उन्हें आराम की जरूरत है।’’ बुधवार को सोनोग्राफी के साथ उनके प्लेटलेट्स की जांच की जाएगी। चिकित्सक ने बताया कि इसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाए या नहीं।

पवार (64) मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में भी शामिल नहीं हुए थे। राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल ने रविवार को बताया था कि पवार को डेंगू हो गया है, उन्हें चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है और अगले कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी गई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav