विश्व कप नॉकआउट के टिकटों की बिक्री गुरुवार रात से…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 09 Nov 2023 02:08 PM
विश्व कप नॉकआउट के टिकटों की बिक्री गुरुवार रात से…
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: आईसीसी वनडे विश्व के सेमीफाइनल और फाइनल के टिकटों के अंतिम सेट की बिक्री गुरुवार रात को होगी। विश्व कप का पहला सेमीफाइनल 15 नवंबर को मुंबई में और दूसरा 16 नवंबर को कोलकाता में खेला जाएगा। फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद में होगा।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने यहां जारी विज्ञप्ति में बताया, ‘‘ विश्व कप के तीनों अहम मैचों पहला सेमीफाइनल (15 नवंबर), दूसरा सेमीफाइनल (16 नवंबर) और 19 नवंबर को होने वाले  फाइनल के टिकट नौ नवंबर को रात आठ बजे आधिकारिक टिकट वेबसाइट ‘टिकट्स डॉट क्रिकेटवर्ल्डकप डॉट कॉम पर उपलब्ध होंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विश्व कप के जादू और रोमांच का अनुभव करने और एक नए चैंपियन की ताजपोशी को व्यक्तिगत रूप से देखने के इच्छुक क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह आखिरी मौका होगा।’’ भारत, आॅस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। चौथे स्थान के लिए के लिए न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला है।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 VIDEO भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद का एक्शन
  2. 2 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  3. 3 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  4. 4 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav