पहले भारत के पास ‘फैब 5’ बल्लेबाज थे, लेकिन अब गेंदबाज हैं: नासिर हुसैन

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 13 Nov 2023 03:22 PM
पहले भारत के पास ‘फैब 5’ बल्लेबाज थे, लेकिन अब गेंदबाज हैं: नासिर हुसैन
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का मानना है कि भारत के पास 2000 के दशक की शुरूआत में ‘फैब 5 ’ बल्लेबाज थे लेकिन अब उसकी गेंदबाजी ईकाई सर्वश्रेष्ठ है। भारत के तीनों तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज के साथ स्पिनर रंिवद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन किया है।

इन पांचों का लीग चरण में भारत की लगातार नौ जीत में अहम योगदान रहा। हुसैन ने स्टार स्पोटर्स से कहा ,‘‘ भारत की यह गेंदबाजी ईकाई अब तक की सर्वश्रेष्ठ है। उनके पास कई अच्छे गेंदबाज आये हैं लेकिन इस बार एक ईकाई के रूप में वे सर्वश्रेष्ठ हैं।’

उन्होंने कहा ,‘‘ अगर बुमराह से आप बच जाते हैं तो सिराज आउट कर देगा। सिराज से बचने पर शमी से कैसे बचेंगे। इन तीनों से बचने पर स्पिनर आपका विकेट ले लेंगे।’’ उन्होंने भारत के गेंदबाजों की तुलना 2000 के दशक के भारत के पांच बल्लेबाजों सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण से की। उन्होंने कहा ,‘‘ उस समय बल्लेबाजी में फैब 5 थे और अब गेंदबाजी में फैब 5 हैं।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav