बामनोली भूमि अधिग्रहण: केजरीवाल ने मुख्य सचिव पर जांच रिपोर्ट को उप राज्यपाल के पास भेजा

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 15 Nov 2023 01:50 PM
बामनोली भूमि अधिग्रहण: केजरीवाल ने मुख्य सचिव पर जांच रिपोर्ट को उप राज्यपाल के पास भेजा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरंिवद केजरीवाल ने उप राज्यपाल वीके सक्सेना को सतर्कता मंत्री की रिपोर्ट भेजी है जिसमें बामनोली भूमि अधिग्रहण मामले में मुख्य सचिव नरेश कुमार पर ‘‘प्रथम दृष्टया मिलीभगत’’ का आरोप लगाया गया है।

सरकारी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सतर्कता मंत्री आतिशी ने मंगलवार को केजरीवाल को रिपोर्ट सौंपी हैं, जिसमें दक्षिण पश्चिम दिल्ली के बामनोली गांव में 19 एकड़ भूमि के अधिग्रहण में कथित भ्रष्टाचार के लिए कुमार को पद से हटाने की सिफारिश की गई है।

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सतर्कता मंत्री को यह रिपोर्ट केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो तथा प्रवर्तन निदेशालय को भी भेजने के निर्देश दिए हैं। भूमि अधिग्रहण का मुआवजा 41 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 353 करोड़ रुपये कर दिया गया था लेकिन रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सौदे में ‘अनुचित लाभ का स्तर’ 897 करोड़ रुपये से अधिक था।

वहीं, मुख्य सचिव कुमार ने कुछ भी गलत करने से इनकार किया है। सतर्कता मंत्री की रिपोर्ट एक शिकायत के संबंध में की गई जांच पर आधारित है जिसमें आरोप लगाया गया था कि मुख्य सचिव के बेटे को एक ऐसे व्यक्ति ने नियुक्त किया था जो बामनोली में लाभान्वित भूमि मालिकों का रिश्तेदार था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav