आयोग को कांग्रेस को ‘फांसी की सजा’ संबंधी बयान के लिए मोदी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए: माकपा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 16 Nov 2023 09:17 PM
आयोग को कांग्रेस को ‘फांसी की सजा’ संबंधी बयान के लिए मोदी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए: माकपा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने बृहस्पतिवार को कहा कि निर्वाचन आयोग को उस बयान के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए जिसमें उन्होंने मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा था ‘चुनाव में आप कमल का बटन ऐसे दबाओ कि उनको (कांग्रेस को) फांसी दे रहे हो.’ राजस्थान में बाड़मेर जिले के बायतू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने भ्रष्टाचार और ”तुष्टीकरण नीति” को लेकर राज्य में सत्तारूढ. कांग्रेस पर निशाना साधा था और दावा किया था कि जहां भी पार्टी सत्ता में है, वहां आतंकवादियों और दंगाइयों के हौसले बढ. जाते हैं.

माकपा ने मोदी द्वारा दिए गए भाषण की एक क्लिप साझा करते हुए ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, ”निर्वाचन आयोग को स्वत: संज्ञान लेना चाहिए और भारत के प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए इस चौंकाने वाले और घृणित बयान के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए.” मोदी ने मतदाताओं से राज्य के आगामी चुनाव में कांग्रेस को दंडित करने का आग्रह किया था.

मोदी ने मतदाताओं से कहा था, ”जैसे उन्हें (कांग्रेस) फांसी दे रहे हो ऐसे कमल के निशान पर बटन दबाओ.” प्रधानमंत्री ने कहा था कि पिछले पांच साल में राज्य में लोग कोई भी त्योहार शांति से नहीं मना पाए हैं. उन्होंने कहा था, ”कभी दंगे होते हैं तो कभी पथराव और कफ्र्यू, पिछले पांच साल में कांग्रेस की यही तस्वीर रही है. इसलिए कांग्रेस को यहां से हटाना जरूरी है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu