बाइडन-हैरिस की प्रचार टीम ने गर्भपात पर प्रतिबंध का समर्थन करने के लिए निक्की हेली की आलोचना की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 18 Nov 2023 12:19 PM
बाइडन-हैरिस की प्रचार टीम ने गर्भपात पर प्रतिबंध का समर्थन करने के लिए निक्की हेली की आलोचना की
ऑडियो सुनें

सैन फ्रांसिस्को: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल भारतीय-अमेरिकी निक्की हेली ने गर्भधारण के छह सप्ताह बाद गर्भपात कराने पर कड़े प्रतिबंध लगाने का समर्थन किया है, जिसको लेकर वह बाइडन और हैरिस की प्रचार टीम के निशाने पर आ गई हैं।

हेली से शुक्रवार को पूछा गया था, अगर आप दक्षिण कैरोलीना गवर्नर होतीं, तो क्या आप (गर्भपात) विधेयक पर हस्ताक्षर करतीं? इस पर हेली ने कहा, बाइड-हैरिस की प्रचार टीम ने गर्भपात पर कड़े प्रतिबंध लगाने का समर्थन करने के लिए शुक्रवार को हेली (51) की आलोचना की।

‘बाइडन-हैरिस 2024 रैपिड रिस्पॉंस’ के निदेशक अम्मार मूसा ने एक बयान में कहा, ह्लनिक्की हेली बिल्कुल उदारवादी नहीं हैं-वह गर्भपात-विरोधी चरमपंथी हैं, जो महिलाओं की स्वतंत्रता को छीनना चाहती हैं, ऐसा ही उन्होंने दक्षिण कैरोलिना की गवर्नर रहते हुए किया था।

उन्होंने कहा, “अब हेली उसी डर, ंिचता और भय को देश की हर महिला के मन में उत्पन्न करने का वादा कर रही हैं जिसे उन्होंने दक्षिण कैरोलिना की महिलाओं पर थोपा था। मूसा ने कहा, चाहे डोनाल्ड ट्रंप हों या निक्की हेली – वे एक खतरनाक स्वतंत्रता-विरोधी एजेंडे परे चल रहे हैं। अमेरिकी लोगों ने स्पष्ट कर दिया है कि वे ऐसा नहीं चाहते हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav