द ग्रेट खली एक बार फिर बने पिता, पत्नी हरमिंदर कौर ने दिया बेटे को जन्म…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 18 Nov 2023 01:33 PM
द ग्रेट खली एक बार फिर बने पिता, पत्नी हरमिंदर कौर ने दिया बेटे को जन्म…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: रेसलिंग की दुनिया के बेताज बादशाह व पूर्व विश्व चैंपियन द ग्रेट खली के घर में एक नन्हा मेहमान आया है. सिरमौर के बेटे द ग्रेट खली उर्फ दिलीप सिंह राणा एक बार फिर पिता बने हैं. खली की पत्नी हरमिंदर कौर ने बेटे को जन्म दिया है.

सोशल मीडिया पर खली उन्होंने एक रील शेयर की है, जिसमे वह अपने बेटे के साथ नजर आ रहे हैं. कैप्शन में लिखा है “आज आपके आशीर्वाद से मुझे पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है.” चेहरे पर मास्क लगाए खली गोद में अपने बेटे को लिए हुए हैं और उसे दुलार कर रहे हैं. खली की पहले से एक बेटी भी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav