नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर ग्रामीण युवक को मौत की सजा दी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 21 Nov 2023 01:24 PM
ऑडियो सुनें

कांकेर: नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है. कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा क्षेत्र के ग्राम गोमे में नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर ग्रामीण युवक को मौत की सजा देने की सूचना दी है. नक्सलियों ने घटनास्थल पर बैनर भी फेंका है.

जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने ग्राम गोमे में जनअदालत लगाकर हत्या करने की बात कही है. मृतक युवक का नाम अमर सिंह उइका बताया जा रहा है. नक्सलियों ने घटनास्थल पर बैनर भी फेंका है. युवक अमर सिंह पर डीआरजी के लिए मुखबिरी कर दो ग्रामीणों की हत्या करने का नक्सलियों ने आरोप लगाया है. इस घटना की जिम्मेदारी रावघाट एरिया कमेटी ने ली है. वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने कहा है कि घटना की जानकारी मिली है और मामले की जांच की जा रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav