नयी शिक्षा नीति नवाचार पर जोर देती है: अनुराग ठाकुर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 28 Nov 2023 09:32 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) युवाओं के लिए गतिशील ज्ञान के माहौल को बढ़ावा देने की सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप शिक्षा के माध्यम से नवाचार पर जोर देती है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘परीक्षा पे चर्चा’ जैसी ‘प्रभावशाली पहल’ इम्तिहान से संबंधित तनाव को कम करने और यह सुनिश्चित करने के लिए उनके समर्पण को दर्शाती है कि देश के युवा समृद्ध भविष्य के लिए अच्छी तरह से तैयार हों. वह रविवार को जीडी गोयनका विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे.

निजी विश्वविद्यालय द्वारा जारी एक बयान में ठाकुर के हवाले से कहा गया, “नौवें दीक्षांत समारोह की शानदार सफलता पर जीडी गोयनका विश्वविद्यालय, छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई.” केंद्रीय मंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, लगभग चार दशकों के बाद लाई गई नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति शिक्षा के माध्यम से नवाचार पर जोर देती है, जो भारतीय युवाओं के लिए एक गतिशील ज्ञान के माहौल को बढ़ावा देने की सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu