डब्ल्यूपीएल की नौ दिसंबर को होने वाली नीलामी में शामिल होंगी 165 खिलाड़ी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 02 Dec 2023 01:09 PM
डब्ल्यूपीएल की नौ दिसंबर को होने वाली नीलामी में शामिल होंगी 165 खिलाड़ी
ऑडियो सुनें

मुंबई: महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की नौ दिसंबर को यहां होने वाली नीलामी में कुुल 165 खिलाड़ी शामिल होंगे। डब्ल्यूपीएल का दूसरा संस्करण अगले साल फरवरी मार्च में आयोजित किया जाएगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा,‘‘ इन 165 खिलाड़ियों में 104 खिलाड़ी भारत की और 61 खिलाड़ी विदेशों की हैं।

विदेशी खिलाड़ियों में 15 खिलाड़ी एसोसिएट देशों की हैं। कुल 56 खिलाड़ी ऐसी हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है जबकि 109 खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का अनुभव नहीं है।’’ विज्ञप्ति के अनुसार,‘‘सभी पांच टीमों में अधिकतम 30 स्थान खाली हैं जिनमें से 9 स्थान विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं।’’

वेस्टइंडीज की आॅलराउंडर डींड्रा डॉटिन और आॅस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज किम गार्थ ने अपना आधार मूल्य सबसे अधिक 50 लाख रुपये रखा है। आॅस्ट्रेलियाई आॅलराउंडर एनाबेल सदरलैंड और जॉर्जिया वेयरहैम, इंग्लैंड की विकेटकीपर एमी जोन्स और दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल चार खिलाड़ी हैं जिनका आधार मूल्य 40 लाख रुपये है।

सभी पांच टीमों दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात जायंट्स, यूपी वारियर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कुल 60 खिलाड़ियों को रिटेन किया है जिनमें 21 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav