अधीर रंजन चौधरी ने महुआ के खिलाफ आचार समिति की कार्रवाई पर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 02 Dec 2023 01:16 PM
अधीर रंजन चौधरी ने महुआ के खिलाफ आचार समिति की कार्रवाई पर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने ‘‘धन लेकर प्रश्न पूछने’’ के मामले में तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा के खिलाफ आचार समिति की कार्रवाई को लेकर लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला को शनिवार को पत्र लिखा और संसदीय समितियों के कामकाज पर नियमों तथा प्रक्रियाओं पर पुर्निवचार एवं उचित समीक्षा की मांग की।

चौधरी ने चार पृष्ठों वाले अपने पत्र में कहा कि विशेषाधिकार समिति और आचार समिति के लिए उल्लेखित भूमिकाओं में कोई स्पष्ट सीमांकन नहीं है, विशेष रूप से दंडात्मक शक्तियों के प्रयोग के मामलों में।
कांग्रेस नेता ने कहा कि इसके अलावा ‘‘अनैतिक आचरण’’ की कोई स्पष्ट परिभाषा नहीं है और ‘आचार संहिता’ तैयार की जानी बाकी है।

उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है और यह काम अध्यक्ष के मार्गदर्शन में किया जाना चाहिए। चौधरी लोक लेखा समिति के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा व्यक्त किए गए विचार उनके अपने हैं।

‘‘धन लेकर प्रश्न पूछने’’ के मामले में आचार समिति की रिपोर्ट सोमवार को निचले सदन में पेश की जाएगी। इस रिपोर्ट में मोइत्रा को निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav