इंडोनेशिया के माउंट मरापी ज्वालामुखी में विस्फोट, 23 शव मिलने के बाद तलाश अभियान खत्म

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 07 Dec 2023 12:47 PM
इंडोनेशिया के माउंट मरापी ज्वालामुखी में विस्फोट, 23 शव मिलने के बाद तलाश अभियान खत्म
ऑडियो सुनें

बातू पलानो: इंडोनेशिया के माउंट मरापी ज्वालामुखी में विस्फोट में जान गंवाने वाले 23 पर्वतरोहियों के शव मिलने के बाद अब तलाश अभियान खत्म हो गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि उनका मानना है कि सभी शव बरामद कर लिए गए हैं।

करीब 75 पर्वतारोहियों ने गत शनिवार को वेस्ट सुमात्रा प्रांत के आगम जिले में करीब 2,900 मीटर ऊंचे पर्वत पर चढ़ाई शुरू की थी, जो ज्वालामुखी विस्फोट के बाद वहां फंस गए थे।

वेस्ट सुमात्रा के पुलिस प्रमुख सुहारयोनो ने पहले बताया था कि बुधवार को एक छात्रा का शव मिलने के बाद 23 लोगों की मौत की पुष्टि की गयी। राष्ट्रीय आपदा राहत एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने बताया कि खोज एवं बचाव नतीजों का विश्लेषण करने के बाद ‘‘प्राधिकारियों ने माउंट मरापी में खोज एवं बचाव अभियान खत्म कर दिया है क्योंकि बुधवार देर रात तक सभी शव बरामद कर लिए गए।’’ रविवार को शुरुआती विस्फोट के बाद करीब 52 पर्वतारोहियों को बचाया गया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav