दक्षिण अफ्रीकी पिचों की रफ्तार और उछाल के लिये अतिरिक्त अभ्यास करना होगा: रिंकू

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 09 Dec 2023 12:30 PM
दक्षिण अफ्रीकी पिचों की रफ्तार और उछाल के लिये अतिरिक्त अभ्यास करना होगा: रिंकू
ऑडियो सुनें

डरबन: भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज रिंकू का मानना है कि दक्षिण अफ्रीकी पिचों की अतिरिक्त रफ्तार और उछाल को देखते हुए अतिरिक्त प्रयास और अभ्यास की जरूरत होगी ।

भारतीय टीम के पहले अभ्यास सत्र के बाद दक्षिण अफ्रीका की पिच के बारे में रिंकू ने कहा ,‘‘ मैने जब यहां बल्लेबाजी की तो भारतीय विकेटों की तुलना में अधिक उछाल लगा ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ रफ्तार अधिक है लिहाजा तेज गेंदबाजी के खिलाफ अधिक अभ्यास करना होगा।’’ भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टी20 मैच रविवार को खेलेगी । रिंकू पांचवें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरेंगे ।

उन्होंने कहा कि मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने उन्हें स्वाभाविक खेल दिखाने के लिये कहा है । उन्होने बीसीसीआई टीवी से कहा ,‘‘ पहले सत्र का मैने बहुत मजा लिया चूंकि मौसम अच्छा था । राहुल द्रविड़ सर के साथ खेलने का मौका मिलना सुखद अहसास था । उन्होंने मुझे कहा कि अपने अंदाज में बल्लेबाजी करता रहूं और खुद पर भरोसा बनाये रखूं ।’’

रिंकू ने कहा कि 2013 से पांचवें छठे नंबर पर खेलते रहने से उन्हें भारत के लिये भी यही जिम्मेदारी निभाने का भरोसा मिला । उन्होंने कहा ,‘‘ मैं 2013 से उत्तर प्रदेश के लिये पांचवें या छठे नंबर पर खेल रहा हूं लिहाजा मुझे इसकी आदत है। चार पांच विकेट गिरने के बाद इस क्रम पर खेलना कठिन होता है लेकिन मुझे खुद पर भरोसा है । मैं जितना संयम के साथ खेलूंगा, उतना ही अच्छा खेल सकूंगा।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav