भारतीय महिला टीम ने तीसरे टी20 में इंग्लैंड को पांच विकेट से हराया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 10 Dec 2023 10:22 PM
भारतीय महिला टीम ने तीसरे टी20 में इंग्लैंड को पांच विकेट से हराया
ऑडियो सुनें

मुंबई. भारतीय महिला टीम ने तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में रविवार को यहां इंग्लैंड को पांच विकेट से शिकस्त देकर सांत्वना जीत दर्ज की. इस हार के बावजूद श्रृंखला 2-1 से इंग्लैंड के नाम रही. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 126 रन बनाये. भारत ने 19 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल किया. भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 48 जबकि जेमिमा रोड्रिग्स ने 29 रन का योगदान दिया. इंग्लैंड के लिए फ्रेया केम्प और सोफी एक्लेस्टोन ने दो-दो विकेट लिये.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu