उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 15 Dec 2023 03:31 PM
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी…
ऑडियो सुनें

रायपुर: बीएसएफ के शहीद जवान को स्टेट हेंगर में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने श्रद्धांजलि दी. डिप्टी सीएम ने शहीद जवान के पार्थिव शरीर को कांधा दिया. इस दौरान डीजीपी अशोक जुनेजा सहित पुलिस के कई अधिकारी मौजूद रहे.

बता दें कि कांकेर में हुए आईआईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से बीएसएफ जवान अखिलेश राय शहीद हुए थे. शहीद जवान के पार्थिव शरीर को गृहग्राम के लिए रवाना किया गया. शहीद जवान अखिलेश राय उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जिले के निवासी थे

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav