कोहरे के कारण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 25 Dec 2023 02:30 PM
कोहरे के कारण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत…
ऑडियो सुनें

जयपुर: राजस्थान के बाड़मेर जिले में सोमवार सुबह घने कोहरे के कारण दो वाहनों की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस के अनुसार दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-68 पर धोरीमन्ना टोल प्लाजा के पास हुई। तनोट माता मंदिर (जैसलमेर) से दर्शन कर लौट रहे गुजरात के चार दोस्तों की कार सोमवार सुबह घने कोहरे के कारण दूसरे वाहन से टकरा गई।

पुलिस ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि कार आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चारों युवक कार में फंस गए। इनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

धोरीमन्ना थाने के हेड कांस्टेबल केशाराम ने बताया कि मृतकों की पहचान विष्णु (50), जितिन (48) और जिग्नेश कुमार (50) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने चारों युवकों को धोरीमन्ना अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि तीनों अहमदाबाद के रहने वाले थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav