जद (यू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 29 Dec 2023 03:34 PM
जद (यू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू…
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: जनता दल (यूनाइटेड) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को यहां शुरू हो गई। यह बैठक इन अटकलों के बीच हो रही है कि पार्टी अध्यक्ष ललन ंिसह इस्तीफा दे सकते हैं और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर से पार्टी के प्रमुख बन सकते हैं।

बैठक में नीतीश, ललन ंिसह और जद (यू) के अन्य वरिष्ठ नेता भाग ले रहे हैं। इस बैठक के बाद आज ही पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी जिसमें कार्यकारिणी में लिए गए फैसलों पर मुहर लगाई जाएगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पार्टी अध्यक्ष ललन ंिसह दोनों ने ही पार्टी में बड़े बदलावों की खबरों को कोई तवज्जो नहीं देते हुए इन्हें नियमित बैठक करार दिया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav