छत्तीसगढ़: हिट एंड रन कानून के विरोध में ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल, स्‍कूल बसों के पहिए थमे…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 02 Jan 2024 12:40 PM
छत्तीसगढ़: हिट एंड रन कानून के विरोध में ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल, स्‍कूल बसों के पहिए थमे…
ऑडियो सुनें

रायपुर: हिट एंड रन कानून के विरोध में मालवाहक और यात्री वाहन चालकों की तीन दिनी राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन मंगलवार को व्यापक असर देख जा रहा है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर सहित अन्य जिलों में पेट्रोल पंपों पर सुबह से भारी भीड़ देखी गई। इसका असर स्कूलों पर भी दिखा। कई स्कूली बसों के पहिए थम गए। वहीं सब्जी मंडियों में असर दिखा। मालवाहक गाडि़यां सब्जी बाजारों में नहीं पहुंचे। वहीं रायपुर जगदलपुर जाने वाली सड़क पर ट्रक ड्राइवरों ने चक्काजाम कर दिया।

राष्ट्रव्यापी हड़ताल के पहले दिन छत्तीसगढ़ में मिला-जुला असर रहा। हड़ताल को बस और ट्रक यूनियन का समर्थन नहीं मिला है, पर चालक हड़ताल में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ बस यूनियन के मुताबिक 70% बसों के पहिए थमे रहे। अंतरराज्यीय और अंतरजिला बस सेवा प्रभावित रही।

रायपुर, दुर्ग, सरगुजा, बिलासपुर, बस्तर में हड़ताल से बस स्टैंडों में सुबह से यात्री परेशान दिखे। वहीं ट्रकों पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। खाद्य नागिरक आपूिर्त एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव ने सभी कलेक्टरों को पेट्रोल-डीजल की आपूिर्त सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढ़ चैंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष अमर पारवानी ने बताया कि हड़ताल से आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है।

सुरक्षा में गई पेट्रोल-डीजल की गाड़ियां

छत्तीसगढ़ पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिल धगट ने बताया कि हड़ताल के पहले दिन शासन-प्रशासन के सहयोग से पुलिस की मौजूदगी में डिपो से गाड़ियां रवाना की गई। मंदिर हसौद स्थित डिपो से पेट्रोलियम गाड़ियों की आवाजाही जारी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav