कतर में आठ भारतीयों के मामले में अपील के लिए कानूनी टीम को 60 का समय दिया गया : विदेश मंत्रालय

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 04 Jan 2024 07:14 PM
कतर में आठ भारतीयों के मामले में अपील के लिए कानूनी टीम को 60 का समय दिया गया : विदेश मंत्रालय
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय नौसेना के जेल में बंद आठ पूर्व र्किमयों की कानूनी टीम को कतर की अपीलीय अदालत के फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए 60 दिन का समय दिया गया है. विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. कतर की अपीलीय अदालत ने पिछले महीने जासूसी के एक कथित मामले में भारतीय नौसेना के आठ पूर्व र्किमयों की मौत की सजा को कम कर दिया था और उन्हें अलग-अलग अवधि के लिए जेल की सजा सुनाई थी.

यह फैसला भारतीय नागरिकों के परिवारों के सदस्यों द्वारा एक अन्य अदालत के पहले के आदेश के खिलाफ अपील दायर करने के कुछ सप्ताह बाद आया था. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि आदेश के खिलाफ कतर की सर्वोच्च अदालत में अपील दायर करने के लिए 60 दिन का समय दिया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu