भारत के साथ पूरी दुनिया मुक्त व्यापार समझौता करना चाहती है: गोयल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 07 Jan 2024 08:55 PM
भारत के साथ पूरी दुनिया मुक्त व्यापार समझौता करना चाहती है: गोयल
ऑडियो सुनें

चेन्नई. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि पूरी दुनिया आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) करना चाहती है. भारत के साथ व्यापारिक और राजनयिक संबंधों का विस्तार करना चाहती है. तमिलनाडु में वैश्विक निवेशक सम्मेलन (जीआईएम) के उद्घाटन समारोह में वाणिज्य एवं कपड़ा मंत्री गोयल ने कहा कि भारत की युवा आबादी से उसे फायदा हुआ है जो दुनिया के लिए ईष्र्या का विषय बन गया है.

उन्होंने देश में महिलाओं के औपचारिक कार्यबल में शामिल होने की वकालत करते हुए कहा, ”जब महिलाएं काम पर जाएंगी, तो इससे न केवल जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) में बढ.ोतरी होगी बल्कि देश की जीडीपी में दोगुना इजाफा होगा क्योंकि जो काम वे अभी कर रही हैं उसकी जगह प्रौद्योगिकी ले लेगी…”

उन्होंने समझाते हुए कहा, ”जैसे-जैसे अधिक से अधिक महिलाएं औपचारिक कार्यबल में आएंगी, वे अभी जो काम कर रहे हैं जो दुर्भाग्य से हमारी जीडीपी में प्रतिबिंबित नहीं हो रहा है उसे प्रौद्योगिकी द्वारा प्रतिस्थापित किया जाएगा….भारत वॉशिंग मशीन, डिशवॉशर के लिए सबसे बड़ा बाजार बन जाएगा. भारत वस्तुओं और सेवाओं के लिए सबसे बड़ा बाजार बन जाएगा.” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि महिलाओं के नेतृत्व वाला विकास भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा.

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ” जब भारत हमारी सभी समकक्ष अर्थव्यवस्थाओं से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है, दुनिया आज भारत के साथ आना और जुड़ना चाहती है. भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते करना चाहती है, भारत के साथ व्यापारिक तथा राजनयिक संबंधों का विस्तार करना चाहती है.ह्व उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में हो रहा विकास युवा आबादी की ताकत से मुमकिन हो पाया है. वर्तमान में युवा आबादी की औसत आयु 28.4 वर्ष है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu