ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 श्रृंखला जीतने के इरादे से उतरेगा भारत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 08 Jan 2024 12:59 PM
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 श्रृंखला जीतने के इरादे से उतरेगा भारत…
ऑडियो सुनें

नवी मुंबई: भारतीय महिला क्रिकेट टीम लंबे और मिश्रित सफलता वाले घरेलू सत्र का अंत मंगलवार को यहां तीसरे और अंतिम मुकाबले में जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्वदेश में पहली बार टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला जीतकर करना चाहेगी।

तीन मैच की श्रृंखला 1-1 से बराबर चल रही है और हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम के पास गत विश्व चैंपियन आॅस्ट्रेलिया को हराकर 2024 टी20 अंतरराष्ट्रीय विश्व कप के साल की शुरुआत इस प्रारूप में जीत के साथ करने का मौका है।

भारत ने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच द्विपक्षीय टी20 श्रृंखलाओं में से केवल एक में जीत दर्ज की है जबकि चार में उसे हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने एकमात्र श्रृंखला 2015-16 में आॅस्ट्रेलिया में जीती थी और इस टीम के खिलाफ उसकी उपलब्धियों में यह शीर्ष पर है।

भारत ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को रिकॉर्ड नौ विकेट से हराया था लेकिन दूसरे मैच में मेजबान टीम को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए हरमनप्रीत की फॉर्म ंिचता का विषय बनी हुई है। भारतीय कप्तान सभी प्रारूपों में पिछले 10 मैच में अर्धशतक जड़ने के नाकाम रही है। वह पिछली 11 पारियों में सात बार दोहरे अंक में पहुंचने में नाकाम रही हैं।

दूसरे मैच में आॅलराउंडर दीप्ति शर्मा ने गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन भारत को जीत दिलाने में नाकाम रहीं। उन्होंने 27 गेंद में 31 रन बनाकर भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया और फिर आॅस्ट्रेलिया की पारी के शुरुआती दो विकेट भी चटकाए लेकिन यह टीम को जीत दिलाने के लिए नाकाफी थी।

शुरुआती दो टी20 मुकाबलों की पिच पर बल्लेबाजों को स्वच्छंद होकर खेलने का मौका नहीं मिला है विशेषकर पहली पारी में जिससे गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला। रविवार को दूसरे टी20 में मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहीं आॅस्ट्रेलिया की किम गार्थ ने कहा, ‘‘यह बल्ले और गेंद के बीच वास्तव में अच्छा मुकाबला रहा है, इसमें बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए कुछ ना कुछ है।’’

दीप्ति को भी दूसरे मैच की पिच बल्लेबाजी के लिए चुनौतीपूर्ण लगी। उन्होंने कहा, ‘‘यह बल्लेबाजी के लिए आसान विकेट नहीं था। गेंद टर्न के साथ-साथ (पिच पर टप्पा खाने के बाद) धीमी रह रही थी। मुझे लगता है कि हमने लगभग 15 रन कम बनाए।’’

टीम इस प्रकार हैं:

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, यस्तिका भाटिया, रिचा घोष, अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, मन्नत कश्यप, सेइका इशाक, रेणुका ंिसह ठाकुर, टिटास साधु, पूजा वस्त्राकर, कनिका आहूजा और मीनू मणि।

ऑस्ट्रेलिया: डार्सी ब्राउन, हीथर ग्राहम, एशले गार्डनर, किम गार्थ, ग्रेस हैरिस, एलिसा हीली (कप्तान), जेस योनासेन, एलेना ंिकग, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्रा, बेथ मूनी, एलिस पैरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड और जॉर्जिया वेयरहैम।

समय: शाम 7:00 बजे से।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav