मुकेश अंबानी ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की, इतिहास के सबसे सफल….

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 10 Jan 2024 01:07 PM
मुकेश अंबानी ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की, इतिहास के सबसे सफल….
ऑडियो सुनें

गांधीनगर: रिलायंस इंजस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। वाइब्रेंट गुजरात समिट में बोलते हुए अंबानी ने कहा कि वह भारत के इतिहास के सबसे सफल प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जब बोलते हैं तो पूरी दुनिया सुनती है। उन्होंने अपने मुंबई से गुजरात आने को लेकर कहा, ‘मैं भारत की गेटवे सिटी से आधुनिक भारत की ग्रोथ के गेटवे यानी गुजरात आया हूं। मुझे गुजरात होने पर गर्व है। विदेश के लोग जब नए भारत की बात सोचते हैं तो वे नए गुजरात पर भी सोचते हैं। आखिर यह बदलाव कैसे हुआ है? यह एक नेता के चलते हुआ, जो दुनिया के महान नेता के तौर पर उभरे हैं।’

उन्होंने वाइब्रेंट गुजरात समिट के आयोजन की भी तारीफ की। मुकेश अंबानी ने कहा कि बीते 20 सालों से यह आयोजन चल रहा है। ऐसे कोई भी आयोजन नहीं है, जो इतना निरंतर रहा हो। वाइब्रेंट गुजरात समिट तो लगातार मजबूत ही हो रहा है। यह पीएम मोदी विजन की देन है। बता दें कि गुजरात के गांधीनगर में वाइब्रेंट गुजरात समिट चल रहा है। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी भी पहुंचे हैं। इसके अलावा कई देशों के नेता और बिजनेस लीडर्स भी इसमें शिरकत कर रहे हैं। वाइब्रेंट गुजरात समिट का आयोजन नरेंद्र मोदी के राज्य के सीएम रहने के दौरान शुरू हुआ था और तब से लगातार चल रहा है।

यही नहीं गुजरात की तर्ज पर अब यूपी, उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन होता है। मुकेश अंबानी ने समिट में अपने गुजराती कनेक्शन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मुझे गुजराती होने पर गर्व है और रिलायंस हमेशा एक गुजराती कंपनी रहेगी। उन्होंने पीएम की तारीफ करते हुए कहा कि अब तो पूरी दुनिया कहती है, ‘मोदी है तो मुमकिन है।’ अंबानी ने कहा कि रिलायंस ने बीते 10 सालों में देश भर में 12 लाख करोड़ का निवेश किया है और इसमें से एक तिहाई रकम अकेले गुजरात में ही लगाई गई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav