अमेरिका: विवेक रामास्वामी ने राष्ट्रपति चुनाव में अपनी दावेदारी वापस लेने की घोषणा की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 16 Jan 2024 12:18 PM
अमेरिका: विवेक रामास्वामी ने राष्ट्रपति चुनाव में अपनी दावेदारी वापस लेने की घोषणा की
ऑडियो सुनें

डेस मोइनेस: अमेरिकी उद्यमी विवेक रामास्वामी ने सोमवार को घोषणा की कि वह आयोवा कॉकस में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद 2024 के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार बनने की दौड़ से हट रहे हैं।

आयोवा कॉकस में मतदान राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार चुनने के लिए रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी में चलने वाली लंबी प्रक्रिया की शुरुआत है। बायोटेक उद्यमी रामास्वामी (38) ने अपने प्रतिद्वंद्वी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन किया। इससे पहले उन्होंने ट्रंप को ‘‘21वीं सदी का सबसे अच्छा राष्ट्रपति’’ बताया था। हालांकि, उन्होंने इसके साथ ही रिपब्लिकन मतदाताओं को नए चेहरे का चुनाव करने के लिए मनाने की कोशिश की थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav