सहयोगी दलों के साथ टकराव के चलते गुस्से में बयान दे रहे हैं खरगे: अनुराग ठाकुर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 30 Jan 2024 08:12 PM
ऑडियो सुनें

हमीरपुर. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के “आखिरी चुनाव” वाले बयान पर पलटवार करते हुए मंगलवार को कहा कि पार्टी प्रमुख (खरगे) “गुस्से में बयान” दे रहे हैं क्योंकि वह अपनी पार्टी और ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगियों के बीच टकराव से निराश हैं.

ठाकुर का यह बयान खरगे द्वारा यह आशंका व्यक्त करने के एक दिन बाद आया है कि 2024 का लोकसभा चुनाव “भारत में लोकतंत्र को बचाने के लिए लोगों के लिए आखिरी अवसर” होगा. खरगे ने कहा था, ”यह (आगामी लोकसभा चुनाव) भारत में लोकतंत्र बचाने के लिए लोगों के पास आखिरी मौका होगा. अगर नरेन्द्र मोदी एक और चुनाव जीतते हैं, तो देश में तानाशाही होगी. भाजपा भारत में उसी तरह शासन करेगी जैसे पुतिन रूस में कर रहे हैं.” ठाकुर हमीरपुर जिले के दौरे पर थे. उन्होंने आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए नादौन क्षेत्र में भाजपा के सेक्टर प्रभारियों की बैठक में भाग लिया.

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ठाकुर ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के साझेदारों के बीच आपसी टकराव के कारण कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे गुस्से में बयान दे रहे हैं.” ठाकुर ने कहा कि आम विधानसभा चुनाव होने से पहले ही ‘इंडिया’ गठबंधन टूट जाएगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति ऐसी है कि वह (लोकसभा में) विपक्ष का नेता बनने के लिए जरूरी सीटें भी नहीं जीत पा रही है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार पिछले विधानसभा चुनाव से पहले किए गए वादों को पूरा नहीं कर पा रही है, जबकि राज्य में उनकी पार्टी के नेता अपनी ही सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने में व्यस्त हैं.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 VIDEO भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद का एक्शन
  2. 2 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  3. 3 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  4. 4 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu