पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की यात्रा के दौरान राहुल गांधी की कार पर ‘पथराव’ किया गया: अधीर रंजन

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 31 Jan 2024 03:38 PM
ऑडियो सुनें

मालदा: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में पार्टी नेता राहुल गांधी जिस कार से यात्रा कर रहे थे उस पर बुधवार को अज्ञात लोगों ने पथराव किया। कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने यह दावा किया।

इस घटना में वाहन की पिछली खिड़की का शीशा टूट गया लेकिन राहुल गांधी सुरक्षित हैं, उन्हें कोई चोट नहीं आई है। टेलीविजन में दिखाए गए दृश्यों में गांधी निर्धारित पड़ाव पर पहुंचने के बाद वाहन से उतरकर क्षतिग्रस्त खिड़की के शीशे का निरीक्षण करते दिख रहे हैं।

यह हमला मालदा के हरिश्चंद्रपुर इलाके में तब हुआ जब यात्रा ने बिहार से पश्चिम बंगाल में दोबारा प्रवेश किया।
चौधरी ने कहा, ‘‘राहुल गांधी जिस वाहन में यात्रा कर रहे थे, उसकी पिछली खिड़की का शीशा पथराव के बाद टूट गया… इस तरह के कृत्य अस्वीकार्य हैं।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav